![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/20230710_113828-scaled.jpg?fit=1024%2C549&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर बाजार स्थित दो दुकानों से चोरों नें नकदी सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/20230710_113943-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
दुकानदारों को इस चोरी का पता सोमवार की सुबह तब लगी जब वे अपनी अपनी दुकान खोलने पहुँचे। दुकान के अंदर बिखरे सामान देख उनके होश उड़ गए।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/kmc_20230710_145444-1-1024x316.jpg?resize=640%2C198&ssl=1)
बताया जाता है कि बिजौली गांव निवासी विमल राय के जेनरल स्टोर की दुकान के करकटनुमा छप्पर काटकर चोरों ने 25 हजार नकदी के अलावे साबुन ,सर्फ ,होर्लिक्स सहित लगभग 40 हजार रुपए मूल्य के सामान की चोरी की है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/kmc_20230710_145051-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
वही बिजौली गांव निवासी हरेंद्र साह की किराना दुकान के साइड के टिन की दीवार काटकर चोरों ने 40 हजार नकदी के अलावे काजू , किशमिश , रिफाइन , तेल आदि 40 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी की है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/kmc_20230710_153934-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस बेलौर बाजार पहुँची एवं मामले की छानबीन की। चोरी की इस घटना से दुकानदारों में हड़कंप देखा जा रहा है।