![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/04/03_11_2018-womanbeaten_18603521_20729133-1.jpg?fit=650%2C540&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीनी विवाद को दो पक्षो के बीच मारपीट हो गई।
एक पक्ष से दंपति तो दूसरे पक्ष से मां बेटी घायल हो गई। सभी घायलो का उपचार पानापुर सीएचसी में किया गया।
भगवानपुर गांव निवासी शम्भू महतो स्व. रामकरण महतो सहोदर भाई बताया जाता है।
दोनों परिवारो के बीच आपसी एवं जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के शम्भू महतो एवं उनकी पत्नी पूनम देवी एवं दूसरे पक्ष से उर्मिला देवी एवं उनकी पत्नी वर्षा रानी घायल हो गई।
दोनों पक्षो के घायलो को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां उपचार किया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।