![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230914-WA0093.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के बकवा गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नई वार्डेन रेखा कुमारी की पदस्थापना के बाद वार्डेन पद पर कार्यरत प्रखंड शिक्षिका आशा कुमारी गुरुवार को जब अपने मूल विद्यालय के लिए निकली तो छात्राएं फूट फूटकर रोने लगी।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230914-WA0094-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
छात्राओं की आखों से बहते आंसुओ के सैलाब को देख निवर्तमान वार्डेन आशा कुमारी भी अपनेआप को रोक न सकी एवं वह भी भावविह्वल हो रोने लगी।
गुरु शिष्या के इस अगाध स्नेह को देख उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो गई। बतादे की प्रखंड के मध्य विद्यालय रसौली में पदस्थापित शिक्षिका आशा कुमारी मई 2008 में स्थापना काल से ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डेन पद पर पदस्थापित थी।
विद्यालय के संचालक कांता राम ने बताया कि आशा कुमारी के योगदान को भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर प्रदीप कुमार , शिवकुमार राम , रमेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।