![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221113-WA0087.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत बंगरा गांव में पूर्व प्रधानाचार्य शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व प्रधानाचार्य शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के पुत्र छपरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजली सभा में राजेंद्र कुशवाहा, काशीनाथ राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह,पारस सिंह, रामाधार सिंह समेत अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानाचार्य के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।