![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/murder-5.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
न्यूज डेक्स :- वैशाली शाली में बेखौफ अपराधियों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों का कहना है कि छिनतई करने के क्रम ने अपराधियों ने उन्हें गोली मारी है।
वहीं पुलिस का कहना है कि संगठन के महिलाओं की मीटिंग में जाने के क्रम में यह घटना हुई है। छिनतई नहीं हुई है। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के माकिना टोला के पास की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि माकिना टोला के पास एक स्थानीय स्कूल में भारत फाइनेंस के द्वारा आयोजित महिला समूह मीटिंग में जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों के द्वारा पैसा छीनने की कोशिश की गई जिसका फाइनेंस कर्मचारी ने विरोध किया। इसी क्रम में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मचारी देवराज को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन लोगों के वहां पहुँचने से पहले ही अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए।