![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230905-WA0157.jpg?fit=937%2C542&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रशासन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षको को सम्मानित किया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230905-WA0169-1024x579.jpg?resize=640%2C362&ssl=1)
प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन के अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित कर करीब एक दर्जन से अधिक शिक्षको को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज का पथ प्रदर्शक होते है। शिक्षक के बिना किसी भी सभ्य समाज की कल्पना नही की जा सकती है।
सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों को बीईओ प्रतिभा कुमारी एवं बीडीओ राकेश रौशन ने संयुक्त रूप से प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रखंड प्रशासन के इस पहल से शिक्षको में काफी खुशी देखी गई। शिक्षकों ने इसको लेकर बीडीओ को आभार प्रकट किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/4-3-300x181.jpg?resize=300%2C181&ssl=1)
इस मौके पर शिक्षक कविंद्र रेणू , संतोष कुमार , अरुण कुमार तिवारी , संजय कुमार सिंह , विनोद कुमार यादव , सुरेश कुमार यादव , अनील राय , तारकेश्वर सिंह , सुनीता कुमारी कई शिक्षक उपस्थित थे।