![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231008-WA0098.jpg?fit=716%2C536&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के भगवानपुर गांव निवासी किसान शुभलाल महतो की गत माह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने सें मौत हो गई थी। उनके श्राद्धकर्म के मौके पर शनिवार की रात तरैया विधायक जनक सिंह पहुँचे एवं परिवार को सहयोग के रूप में आर्थिक मदद की।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि चोरीछिपे बिजली का उपयोग करने के कारण एक किसान की जान चली गई। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया एवं सरकार से मुआवजा देने की मांग की।
इस मौके पर पूर्वमुखिया धनंजय कुमार सिंह , वेदप्रकाश तिवारी , रणजीत सिंह , टुनु सिंह , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231008-WA0100-300x220.jpg?resize=300%2C220&ssl=1)