![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/04/beautiful-kinnar-6-2024-03-293bbf19ae7c07c1457292b223778d10.jpg?fit=171%2C256&ssl=1)
सारण :- जिला के एक युवक ने अजब प्रेम कहानी रच डाली इस युवक ने एक किन्नर को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला ले लिया। आपको बता दें की हम जिस युवक की बात कर रहे हैं उसका नाम आदर्श यादव है।
किन्नर का नाम सोनी है
प्यार की ये कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोनी की खूबसूरती पर फिदा होकर आदर्श ने उसे अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय किया है। सोनी की खूबसूरती को देखकर आप उनके किन्नर होने का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगा सकते। इतना ही नहीं सोनी ने कोलकाता के एक कॉलेज से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन किया हुआ है।
आपको बता दें सोनी किन्नर इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है और वह दिखने में काफी खूबसूरत है। उन्हें एक नजर में देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता की वह एक किन्नर है।
सोनी किन्नर बिहार के छपरा जिला में रहती है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए जिसमें एक लड़का उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर रहा है. जिसके बाद सोनी किन्नर बोलती है कि “किसी लड़के में इतनी हिम्मत तो है जो ऑनलाइन वीडियो में एक किन्नर से शादी करने का वादा कर रहा है। मैं बहुत खुशनसीब हूं”।
शादी का वादा
सोनी के YouTube पर अच्छे खासे सब्सक्राइब हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेम कहानी का जिक्र किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि किसी लड़के में इतनी हिम्मत है कि वह एक किन्नर से शादी करने का वादा कर रहा है।
एक वीडियो में सोनी कहती नजर आ रही हैं कि आदर्श कई दिनों बाद उनके घर खाना लेकर आए हैं।उन्हें इस बात की बहुत खुशी है। इसके बाद वीडियो में आर्दश कहता है कि सोनी उससे बहुत दिनों से नाराज चल रही थी। बहुत दिनों बाद आज रात को आया हू। सोनी से मिलकर बहुत खुश हूं।
शादी के खिलाफ परिवार
ये पूरा मामला इस समय पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़के के घर वालों को जब से ये बात पता चली है। उसके घरवालों नहीं चाहते कि वह किसी किन्नर से शादी करे। इस बात को लेकर किन्रर सोनी कुमारी ने कहा कि शादी से पहले ही आदर्श के घर वाले शादी के खिलाफ हैं। शादी हो जाने के बाद वो कैसा व्यवहार करेंगे पता नहीं?