![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0065.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
सारण पानापुर
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत गुरूवार को प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतों से एकत्रित अमृत कलश को शक्ति केंद्र प्रभारियों ने शुक्रवार को तरैया विधायक को सौंपा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक पहुँचे बेलौर से रंजीत रंजन , सतजोड़ा से सुरेंद्र सिंह , धेनुकी से पारस सिंह , महम्मदपुर से सुरेंद्र पंडित , चकिया से शैलेश कुशवाहा , बसहिया से विजय प्रकाश तिवारी ,भोरहाँ से उमेश कुशवाहा , कोंध से वेदप्रकाश तिवारी , रसौली से विक्रमा सिंह , बकवा से तपस्या नंद तिवारी एवं टोटहा जगतपुर पंचायत से सुशील सिंह के नेतृत्व में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत कलश सौंपा।
बतादे कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश वीर बलिदानियों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है।