![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/07/Screenshot_20230702_181715_Chrome.jpg?fit=658%2C547&ssl=1)
छपरा, सारण
सारण जिले के डोरीगंज के दफ्तरपुर के रहने वाले स्व. अर्जुन सिंह के पुत्र राहुल राज ने स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन के अन्तर्गत होने वाले परीक्षा में ऑल इंडिया में 1151 रैंक हासिल कर केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सहायक अनुभाग अधिकारी ASO के रूप में चयनित हुए हैं। बहन नीतू सिंह एवं बहनोई शेष नाथ सिंह (लोको पायलट छपरा) का कहना है कि राहुल शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। वह अपनी प्राथमिक शिक्षा छपरा के ब्रज किशोर किंडर गार्डेन से प्राप्त की है। अपने सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता हासिल किया है। राहुल का मुख्य लक्ष्य सिविल सर्विस क्वालीफाई करना है। शेष नाथ सिंह बताते हैं कि राहुल के अधिकारी बनने पर परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।