![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230820-WA0076.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक थाना पुलिस ने गशती के दौरान थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया रेलवे नहर पुल के समीप ट्रैक्टर की ट्रॉली में तहखाना बनाकर ले जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230820-WA0075-675x1024.jpg?resize=640%2C971&ssl=1)
वही साथ ही बाइक भी बरामद किया गया। शराब धंधेबाज गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कमलाकांत करिया गांव निवासी बलिराम पटेल का पुत्र विक्कू पटेल बताया जाता है।
ट्रैक्टर के ट्राली में तहखाना बनाकर रखे गए 56 कार्टून शराब जो 483 लीटर जप्त किया गया। मामले में थाना पुलिस ने कांड संख्या 441/23 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692548601732-228x300.jpg?resize=228%2C300&ssl=1)