![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/10/images-8-1.jpeg?fit=715%2C429&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव में गुरुवार की दोपहर मे पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में आरोपित दो सहोदर भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार दोनों सहोदर भाइयों को पुलिस नें शुक्रवार को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रामनाथ सिंह का पुत्र नवल कुमार एवं सुनील कुमार बताया जाता हैं।
इस मामले में पीड़िता जयकुमारी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमे चार लोगों को नामजद किया है।