
सारण पानापुर महराजगंज के पूर्व विधायक सह तरैया विधानसभा प्रभारी हेमनारायण साह की उपस्थिति एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में आमलोगों को नीतीश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई एवं भाजपा की कुत्सित राजनीति के प्रति लोगो को आगाह किया गया।कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए श्री साह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सड़क , पानी , बिजली , नलजल योजना तथा छात्र छात्राओं को छात्रवृति से लेकर साईकिल , स्कूल ड्रेस तथा हर स्कूल को अपग्रेड किया गया है। वही भाजपा द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाकर देश को रसातल में ले जाया जा रहा है। आम जनता बढती महंगाई एवं बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने आमलोगों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया एवं महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा , जिला महासचिव हरेन्द्र सिंह , हरेन्द्र प्रसाद , रंजीत पटेल , संजीव कुमार सिंह , बृज किशोर पासवान , राम विनोद साह , धर्मनाथ प्रसाद , ओम प्रकाश पटेल , बच्चा साइ , अनिल कुमार , कुंदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल थे।