![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230525-WA0056.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड क्षेत्र में वार्ड सदस्य एवं पंच के एक एक पद के लिए हो रहा उपचुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
मतदान के समाप्ति के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि बकवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 564 मतदाताओं में से 261 मतदाताओं ने मतदान किया।
वही सतजोड़ा ग्राम कचहरी 11 में पंच पद के उपचुनाव में कुल 490 मतदाताओं में से 199 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार प्रखंड में लगभग 44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।