
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा में बाइक सवार पर नीलगाय कूद पड़ी जिसमें बाइक सवार दोनो युवक घायल हों गए।
दोनों घायल युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नें घायलों का उपचार किया
दोनों घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी मुसाफिर राय का पुत्र 30 वर्षीय विकास कुमार और स्व शोभी राम का पुत्र 55 वर्षीय कृष्णदेव राम बताया जाता हैं।
बताया जाता है की घायल सोनपुर में पंचायत सेवक के रूप में कार्यरत हैं वहीं पर ड्यूटी जाने के लिए बाइक पर सवार होकर मशरक के रास्ते सोनपुर जा रहें थे तभी बंगरा में चलती बाइक पर नीलगाय कूद पड़ी और दोनों घायल हो गए।