
सारण :- पानापुर प्रखंड के रामपुररुद्र बाजार स्थित विद्यावती कम्प्लेक्स में चैत्र नवरात्र में आयोजित दुर्गापूजा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को विसर्जन किया गया।
प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ जुलूस के रूप में कोंध, भगवानपुर बाजार, खीरी टोला होते हुए सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुँचे जहां गंडक नदी में माँ अम्बे की प्रतिमा का नम आंखों से विसर्जन किया गया।
इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था। मां दुर्गा की प्रतिमा के अंतिम दर्शन के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा था। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद थी।