![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231106-WA0033.jpg?fit=540%2C595&ssl=1)
छपरा, सारण
मांझी के मटियार निवासी स्वर्गीय मुनी लाल मांझी के पुत्र प्रभुनाथ मांझी सोमवार को घर लौट आए। वे एक सप्ताह से लापता थे। उनके लापता होने के एक सप्ताह बाद घर वापस पहुंचने पर घर वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बता दे कि पिछले सप्ताह असम के सिंबल गुड्डी स्थित सोनारी बाजार के गंजीपारा से अपने घर के लिए चले थे। लेकिन शनिवार तक घर नहीं पहुंचने पर घर वालों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि आने के दौरान वे रास्ता भटक गए थे। स्टेशन पर इधर-उधर भटकने पर पुलिस वालों ने इनसे पूछताछ कर छपरा आने वाली ट्रेन पर बिठा दिया। फिर ये छपरा उतरकर अपने गांव मटियार पहुंच गए। तब जाकर परिजनो ने राहत की सांस ली।