![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240209-WA0066.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के रसौली गांव स्थित खेल मैदान पर शुक्रवार को एमएसडी मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुकाबला रसौली वनाम दिघवादुबौली की टीमो के बीच खेला गया जिसमें रसौली की टीम ने 8 रनों से जीत हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रसौली की टीम ने 78 रन बनाए वही दिघवा दुबौली की पूरी टीम 70 रनों पर आउट हो गई।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240209-wa0064251807762180741464-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इससे पहले मैच का उद्घाटन जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। उन्होंने दोनो टीमों के खिलाड़ियों को सच्चे खेलभावना के साथ खेलने की अपील की।
इस मौके पर आयोजनकर्ता अनुरुद्ध कुमार, महेंद्र सहनी, अरुण कुमार, सिकन्दर कुमार, सत्येन्द्र कुमार, रणविजय कुमार, लक्ष्मण कुमार सिंह, अख्तर अली, संतोष राय सहित सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित थे।