तरैया, सारण।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। संध्या समय हुए मतगणना के बाद तरैया व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर पचभिण्डा गांव निवासी ललन प्रसाद यादव निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाची पदाधिकारी सह तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ललन प्रसाद यादव के 6 मतों से जीत दर्ज करने की घोषणा की गई।
इसके बाद ललन प्रसाद यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। तत्पश्चात समर्थकों ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री यादव का फूल माला से स्वागत किया और मिठाइयां बांटा। बता दें ललन प्रसाद यादव को 27 मत मिला जबकि प्रतिद्वंदी भागवतपुर पैक्स अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह बबुआ को 21 मत प्राप्त हुआ। जब भी एकमत को रद्द कर दिया गया। इस प्रकार तरैया व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में ललन प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की।
जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने सभी पैक्स अध्यक्षों, किसान भाइयों व अन्य लोगों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि आप सभी के सहयोग से वे व्यापार मंडल अध्यक्ष पद को जीत पाए हैं।
उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसकी वे बड़े इमानदारी से पूरा करेंगे। किसानों की हर समस्या का समाधान करेंगे। मौके पर भागवतपुर पंचायत के मुखिया सह तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, राजद नेता विजय कुमार यादव, पूर्व बीडीसी सदस्य मनोज कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।