सारण :- तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में ससुराल की संपति हड़पने के लिए नव विवाहिता महिला की हत्या कर शव गायब कर दिया गया था।
उक्त गांव के परितोष सिंह की पत्नी मृतका रानी सिंह बताई गई थी।
हत्या के पांच दिन बाद तरैया पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के चक्की सोहागपुर गंडक नदी से नवविवाहिता के शव को बरामद किया है। तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह अपने दलबल के साथ नवविवाहिता की शव को बरामद कर नाव से शव को लेकर नदी किनारे पहुचे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका के पिता द्वारा शव की पहचान कर ली गई हैं। फिलहाल शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है।
घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है।
मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान किया जा रहा था। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नवविवाहिता की हत्या कर शव को गंडक नदी में छिपाया गया हैं। जिसके बाद शव की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू की गई तो गंडक नदी में मुजफ्फरपुर जिले के चक्की सोहागपुर के समीप से नवविवाहिता के शव को बरामद किया गया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बतादे की इस मामले में मृतका के पिता यूपी के प्रतापगढ़ जिले के टूलापुर राघवेंद्र सिंह ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर अपने दामाद परितोष सिंह,समधि सुरेश सिंह, समधिन किरण सिंह सहित सात लोगों को नामजद किया था । दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि साक्ष्य मिटाने के उदेश्य से मेरी बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है।