![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231206-WA0041.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धेनुकी के छात्र छात्राओं को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग से बचाव की जानकारी दी।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231206-WA0044-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
उन्होंने मॉकड्रिल के द्वारा गैस सिलेंडर से झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने की स्थिति में बचाव के तौरतरीकों को विस्तार से बताया। उन्होंने छात्र छात्राओं के बीच पम्पलेट का वितरण किया एवं उन्हें अपने आसपास के लोगो से आग से बचाव के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231206-WA0042-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
इस मौके पर बीइओ प्रतिभा कुमारी , प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार , अग्निशमन चालक शरदेंदु कुमार , गृह रक्षा चंचल नट , ब्रजमोहन सिंह , रानी कुमारी , माया देवी , मुन्ना प्रसाद यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।