
सारण :- जिले के पानापुर थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के आगमन एवं पुराने थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में नए थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया गया जबकि पुराने थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को अंग वस्त्र एवं फूलों का माला पहनाकर विदाई दी गई।
मौके पर उपस्थित कोंध पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह , रसौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह , गावस्कर सिंह , रसौली पंचायत के सरपंच जगदीश राय , बाकवा पंचायत के पूर्व मुखिया बिजेंद्र सिंह , गुड्डू तिवारी सहित प्रखंड के अन्य गणमान लोंग उपस्थित थे।