![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/Screenshot_20230930_162728_Gallery.jpg?fit=1024%2C960&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महम्मदपुर में पदस्थापित शिक्षक एवं धनौती गांव निवासी सुरेश तिवारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230930_133047-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
उनकी सेवानिवृत्ति होनें पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/kmc_20230930_160644-1-1024x420.jpg?resize=640%2C263&ssl=1)
विदाई समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होते बल्कि वे अपने ज्ञानरूपी प्रकाश से समाज को सतत रौशन करते रहते हैं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/kmc_20230930_163934-1024x297.jpg?resize=640%2C186&ssl=1)
उन्होंने श्री तिवारी के कुशल शिक्षण कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सौम्य एवं मृदु स्वभाव के कारण बच्चे भी उनसे स्नेह करते थे।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230930_125703-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230930_125510-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इस मौके पर जनसुराज के जिला अभियान समिति के संयोजक अभिषेक रंजन सिंह , पूर्व मुखिया अनिल कुमार , रामज्ञास चौरसिया , परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह , विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उमा कुमारी , कांता राम , अरुण कुमार तिवारी , राजन तिवारी , शिवकुमार राम , रमेश मिश्र , उमेश तिवारी , प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230930-WA0129-1024x579.jpg?resize=640%2C362&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/09/20230930_131618-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)