
छपरा पानापुर प्रखंड में शुक्रवार की अहले सुबह से ही हो रही बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था ठप्प प्रखंड के कोंध , भोरहा एवं बसहिया पंचायतों में अबतक बहाल नही हो पाई है जिससे आमलोग परेशान है।
बतादे कि प्रखंड के आठ पंचायतों में विद्युत आपूर्ति धेनुकी पावर सबस्टेशन से होता है जबकि शेष तीन पंचायतों में निकटवर्ती तरैया प्रखंड के उसरी चांदपुरा पावर सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है।
शुक्रवार की अहले सुबह से ठप्प बिजली व्यवस्था धेनुकी पावर सबस्टेशन से दोपहर बारह बजे से बहाल हो गई है लेकिन चांदपुरा पावर सबस्टेशन से अबतक विद्युत सेवा बहाल नही हो पाया है।जिस कारण लोग परेशान है।