![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240119-WA0095.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रसौली में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231224_121028_WhatsApp-1.jpg?resize=640%2C665&ssl=1)
कार्यक्रम में उपस्थित अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद, राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन ने छात्र छात्राओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पदाधिकारियों ने छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से शिक्षा से संबंधित सुझावों एवं उसके निराकरण के उपायों के बारे में सुझाव लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों ने बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00941010282347073277238-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार जबकि मंच संचालन कवींद्र रेणु ने किया। इस मौके पर बीआरपी नागेंद्र सिंह, सुधीर कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।