![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_20240216_203835_WhatsApp.jpg?fit=1024%2C564&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बताया जाता है कि टोटहा जगतपुर गांव निवासी मुन्ना मांझी की पत्नी शिल्पा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे पानापुर सीएचसी लाए थे।
महिला ने दोपहर करीब तीन बजे एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जाता है कि शिशु के कमर के नीचे का भाग विकसित नही हो पाया है। नवजात शिशु लड़का है अथवा लड़की यह स्पष्ट नही हो पा रहा है। क्योंकि उसका जननांग भी नही है। बच्चे का मछली के आकार जैसा एक अपूर्ण पैर है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/screenshot_20240216_203916_whatsapp2252307193211325360-1024x559.jpg?resize=640%2C349&ssl=1)
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ .कुमार गौरव ने बताया कि फिलहाल बच्चा जीवित है। जिसे छपरा रेफर कर दिया गया है।