![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/04/20240404_133255.jpg?fit=1024%2C541&ssl=1)
पटना :- इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहाँ बाइक सवार दो अपराधियों में दिनदहारे एक गैस वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुरे इलाके मे हड़कंप मच गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/04/20240404_1331174812721481979415350-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
घटना कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के पास घटित हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान गैस वेंडर 40 वर्षीय रंजीत राम बताया जाता हैं।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गएं।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/04/20240404_1333337725707482083804591-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
बताया जाता हैं की सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति गैस का ठेला खींच रहा है और ठेला के पीछे-पीछे रंजीत भी चल रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक से दो अपराधी पहुंचे और गोली मार फरार हो गए।
आसपास के लोगों का कहना था कि जब गोली मारी गई तो बिल्कुल आवाज नहीं आई। दिनदहाड़े हुई हत्या के आसपास के लोगों एवं दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।