![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220203-WA0025.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
सारण : जिले के पानापुर प्रखंड के बसहियां पंचायत में विकास भवन के प्रांगण मे भाकपा माले के बसहीया पंचायत पार्टी कमिटी का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अंत मे 9 सदस्ययी नये कमिटी का गठन किया गया। सबसे पहले पार्टी का झंडा फहराया गया। तथा शहीद साथियो को पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी गई।
इस मौके पर नागेन्द्र प्रसाद ,जमुना सिंह, चन्देश्वर साहनी ,राजेन्द्र प्रसाद ,फरीद अंसारी, मनान, रामनाथ राम, उमेश राम, संतोष पंडित आदि उपस्थित थे। सचिव नागेन्द्र प्रसाद को चुना गया। झंडा- तोलन कामरेड जमुना सिंह ने किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220203-WA0026.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इस मौके पर माले जिला सचिव सभा राय ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना है और गरीबों ,किसानों ,मजदूरों और छात्रों की हक अधिकार के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। नई कमिटी पार्टी के विस्तार तथा आन्दोलन को लेकर सकारात्मक पहल करेगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है।