![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231126-WA0067.jpg?fit=708%2C700&ssl=1)
सारण पानापुर
भारतीय संविधान दिवस के मौके पर प्रखंड मुख्यालय पानापुर स्थित राजद कार्यालय पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_20231126_192803_WhatsApp-673x1024.jpg?resize=640%2C974&ssl=1)
युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_20231126_192747_WhatsApp-1024x555.jpg?resize=640%2C347&ssl=1)
इस कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेता डॉ. वकील राय ने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। यह हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों के निर्वहन की सीख देता है। इस मौके पर राजू कुमार, रमेश प्रताप, नीरज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव, विनोद राय सहित अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।