![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231209-WA0091-1.jpg?fit=1024%2C554&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत सरकार भवन पर शनिवार को विद्युत कंपनी की तरफ से उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र में व्याप्त त्रुटियों के सुधार हेतु एक कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र के साधारण त्रुटियों को ऑन द स्पॉट सुधार किया गया वही अन्य उपभोक्ताओं के आवेदन लिए गए।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231209-WA0086-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
शिविर में उपस्थित जेई भोला ठाकुर ने बताया कि प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के कैंप का आयोजन कर उपभोक्ताओं की विद्युत समस्या का निबटारा किया जाएगा।
उन्होंने लोगो को आगाह किया कि विपत्र में सुधार के लिए कोई राशि की मांग करता है तो उसके झांसे में न आए और सीधे कार्यालय से संपर्क करें। शिविर में मुखिया जलेश्वर मांझी, हरेश सिंह, दिनेश सिंह, अखिलेश कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित थे।