
सारण पानापुर
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिन का भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताया।
हड़ताल के कारण प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगातार दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी एवं सचिव उषा देवी ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगो में सरकारी कर्मी घोषित करने , वेतनमान देने एवं पेंशन लागू करना शामिल है।
उन्होंने कहा कि सरकार जबतक हमारी मांगे नही मान लेती है तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। भूख हड़ताल में राजकुमारी देवी , मंजू देवी , रंजना देवी , विभा देवी , जयमाला देवी सहित अन्य सेविका एवं सहायिका शामिल थीं।