![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240608_222518_Facebook.jpg?fit=1024%2C721&ssl=1)
चार फायरब्रिगेड की गाड़ी लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित झाड़ियों में शनिवार को अचानक आग लग गई। अगलगी की इस घटना में सीएचसी के पीछे खराब पड़ा एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गया वही प्रखंड कार्यालय के पीछे बेकार पड़ा एक चारपहिया वाहन भी जलकर राख हो गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/06/kmc_20240608_2235097166769881219612212-1024x602.png?resize=640%2C376&ssl=1)
बताया जाता है कि सुबह करीब दस बजे सीएचसी के पीछे स्थित झाड़ियों मे आग लग गई एवं तेज हवा के कारण आग नें इतने विकराल रूप धारण कर लिया की आग की विभीषिका देख सीएचसी में भर्ती दो मरीजों को स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर बाहर निकाल लिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/06/kmc_20240608_223051712008738579472054-1024x719.png?resize=640%2C449&ssl=1)
वही दोनों एम्बुलेंस को हटा दिया गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय थाने से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची लेकिन आग बुझाने में वह असमर्थ दिखी जिसके बाद तरैया एवं मशरक थाने से अग्निशमन विभाग की गाड़ी मंगानी पड़ी।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/06/kmc_20240608_2229258848383045709321510-1024x439.png?resize=640%2C274&ssl=1)
फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियों के सहारे आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया था। लेकिन तेज हवा के कारण आग ने एक बार फिर से अपना रंग दिखाया और तेजी से फैलने लगा। आग की विभीषिका देख मढ़ौरा से अग्निशमन की बड़ी गाड़ी मंगानी पड़ी तब जाकर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।