![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/01/USER_POST_IMAGENSS6eNiZPnbqsLT2IwHCdcZg2aE2-MtrB8r-oeSL7auF46fF.jpg?fit=474%2C472&ssl=1)
सारण : मशरक – मलमलिया – सिवान मुख्य मार्ग एस एस 73 पर मशरक यदु मोर के पास सड़क निर्माण करने में लगी आदर्श कंट्रक्शन कंपनी का एक मजदूर गुरुवार को रोड निर्माण में काम कर रहा।
मजदूर अलकतरा गर्म करने के लिए खोलने के दौरान रिटर्न आ गया। आनन फानन में मजदूर को इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर आंखों के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
बताया जाता हैं कि घायल मजदूर की पहचान गया जिला के रोशन गंज थाना क्षेत्र नैनागढ़ गांव निवासी शिवनारायण यादव का पुत्र 50 वर्षीय विलास यादव है। जो सड़क निर्माण के लिए कंपनी में मजदूर का काम करता है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220120-WA0011.jpg?resize=640%2C356&ssl=1)