![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240530-WA0065.jpg?fit=1024%2C1228&ssl=1)
सारण :- जिले के परसा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपुरा में बुधवार को गर्मी की चपेट में आने से 9 वी वर्ग की एक छात्रा अचेत हो गई।
छात्रा प्रखंड के आजम कुआरी गांव निवासी सत्यनारायण प्रसाद की पुत्री 14 बर्षीय लक्ष्मी कुमारी बताई जाती है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240530-wa00673173431998130397794-732x1024.jpg?resize=640%2C895&ssl=1)
बताया जाता है कि 9 वी वर्ग की परीक्षा संचालित हो रही है। परीक्षा में शामिल होनें के लिए गई एक छात्रा अचानक अचेत हो गई। जिसको आनन फानन में प्राचार्य रिंकू देवी तथा अन्य सहायक शिक्षकों द्वारा छात्रा के चेहरा पर ठंड पानी देकर पंखा के पास रखा गया।और निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
छात्रा की तवियत में सुधार है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी लिया। और छात्रा को जल्द स्वास्थ्य होने की कामना किया। अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने कहा कि भीष्म गर्मी से छपरा में आए दिन गर्मी से छात्र अचेत होने लगे है। लेकिन सरकार इस पर कोई निर्णय नही ले रही है। इस प्रस्तिथि में यदि किसी छात्र के साथ अनहोनी होती है तो अभिभवक प्राचार्य और शिक्षक को दोष देगे।