![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/03_11_2018-womanbeaten_18603521_20729133.jpg?fit=650%2C540&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी खंजाहा गांव में शौच करने गई महिला के साथ विवाद में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 6 लोगों घायल हों गए।
सभी घायलों को घायल अवस्था में इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।
जहाँ घायलों कि पहचान दीनानाथ राम के पत्नी 50 वर्षीय चंपा देवी, हरेंद्र राम का पुत्र 35 वर्षीय लालबाबू राम, सुरेश राम की पत्नी 40 वर्षीय कुसुम देवी, मैनेजर राम की पत्नी 27 वर्षीय रेखा देवी, स्वर्गीय भिखू राम का पुत्र 45 वर्षीय बहारन राम, दीनानाथ राम का पुत्र 17 वर्षीय राहुल कुमार बताया जाता हैं।
मामले को लेकर थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।