![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240307-WA0118.jpg?fit=706%2C393&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक के सिकटी भीखम गांव में अचानक आग लगने से 4 फूसनुमा पलानी जल गई, चारों फूसनुमा पलानी में रखे सारा समान आग नें जलाकर राख कर दिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/picsart_24-03-01_16-01-36-8987245563112051129886.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
सेमरी मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि 4 फुसनुमा पलानी में आग लग गई , स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन प्रयास असफल साबित हुआ है, देखते ही देखते चारों पलानी में रखा हुआ खाने के लिए अन्न सहित कपड़ा समेत लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।
बताया जाता है की पीड़ित सभी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं।
पीड़ित की पहचान सिकटी भीखम निवासी लखी महतो पिता स्वर्गीय शिवचरण महतो, तेतरा देवी पति स्व रुपा महतो, राम प्रवेश महतो पिता स्व गोपाल महतो, परशुराम महतो पिता स्व राम अवतार महतो बताया जाता है।