![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/kmc_20240528_062128.png?fit=1024%2C576&ssl=1)
डॉक्टर ने कहा सभी छात्रा हीट स्ट्रोक की शिकार
सारण :- जिले के मशरक मुख्यालय से करीब 5 किमी दूरी पर अवस्थित कवलपुरा गांव के आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 20 छात्रा एक एक कर तेज बुखार एवं दर्द से छटपटाने लगी। वार्डन अलंकार ज्योति एवं अकाउंटेंट पूजा सिंह ने मशरक अस्पताल को सूचित कर एंबुलेंस से मशरक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/kmc_20240528_062220661731544627497099-1024x576.png?resize=640%2C360&ssl=1)
जहा चिकित्सा पदाधिकारी डाँ चंद्रशेखर सिंह, डाँ एस के विद्यार्थी सहित एक दर्जन मेडिकल टीम चिकित्सा में जुट गई।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/kmc_20240528_0622012415367095128154418-1024x576.png?resize=640%2C360&ssl=1)
घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ मशरक पंकज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाँ वीणा कुमारी अस्पताल पहुंची एवं इलाज कर रहे डॉक्टर से बच्चों का हाल-चाल जाना डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी छात्रा हिट स्ट्रोक का शिकार हुए है। जिसके कारण हाई फीवर सहित बेचैनी है। सभी को गहन चिकित्सा में रखा गया है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_20240528_061849_whatsapp4425454660242814339-1024x560.jpg?resize=640%2C350&ssl=1)
हालांकि अस्पताल में एसी एवं कूलर नही होने से डॉक्टर भी परेशान दिख रहे हैं।
आपको बतादे की कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित एक सौ छात्रा में सोमवार को 40 छात्र मौजूद थे जिसमे 20 की हालत खराब हों गई,बीमार छात्राओं में मशरक के अलावे सीमावर्ती प्रखंड की है जिसमें चिंता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रौशनी कुमारी, खुशी कुमारी, अन्नी कुमारी, खुशबू खातून ,नंदनी कुमारी,अनिशा कुमारी,मनीषा कुमारी, संध्या कुमारी, अमृता कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, तबस्सुम खातून सहित अन्य बीमार है। सभी छात्रों के परिजनों को सूचित किया गया है।