
सारण :- जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर में 17 साल की लड़की से घर में घुसकर युवक नें दुष्कर्म करने की कोशिश की जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।लड़की की चीखने की आवाज सुनकर जब मां वहां पहुंची तो आरोपी ने उसकी माँ पर भी हमला कर दिया।
लड़की की माँ पर आरोपित नें किया चाकू से हमला , माँ की हालत गंभीर, इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि लड़का नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था। घटना कों अंजाम देने के बाद से आरोपी अपने परिजनों के साथ फरार है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अर्जुन, लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। इसको लेकर वह कई बार लड़की को टोका भी था। इसको लेकर हंगामा भी हुआ था। बुधवार की सुबह अर्जुन मौका देख लड़की के घर में घुस गया। लड़की के साथ प्रेम का इजहार कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर लड़की का गला रेत मौत के घाट उतार दिया। इधर, शोर सुन बचाने पहुंची लड़की की मां पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।