![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_20240219_210627_WhatsApp.jpg?fit=1024%2C578&ssl=1)
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के महादेवा ब्रहम स्थान के समीप दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में 1 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240219-wa0135254857817147482397-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
चारो घायलों को घायल अवस्था में इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जमा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है की मृतक रिश्तेदारी में शादी का कार्ड देने गया था।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240219-wa01364464926472383756799-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गोढ़ना गांव निवासी स्व मैनेजर राय का पुत्र 55 वर्षीय रामभरोसा राय बताया जाता है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240219-wa01291169862168817699756-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
वही अन्य घायलों की पहचान गोढ़ना गांव निवासी भूवनेश्वर राय का पुत्र 50 वर्षीय नागेन्द्र राय, सेरूकहा गांव निवासी लोटन महतो का पुत्र 21 वर्षीय लगन महतो, शैलेश मांझी का पुत्र 24 वर्षीय डरेश कुमार, अवधेश पासवान का पुत्र 22 वर्षीय चंदन कुमार बताया जाता हैं।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस गश्ती दल और रिषभ रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर राजीव पाठक एवं रंजन कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
वहीं मौके पर थाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।