![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220114-WA0010.jpg?fit=768%2C576&ssl=1)
सारण :- जिले के तरैया, मशरक, प्रखंड क्षेत्र के आसपास के बाजार में यूरिया खाद की किल्लत से प्रखंड के सभी किसान परेशान हो गए है।
आपको बता दे कि यूरिया खाद के लिए किसान दुकानों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यूरिया खाद नहीं मिलने पर किसान मायूस होकर खाली हाथ घर वापस लौट जाते हैं। क्षेत्र में गेंहू की बुआई समाप्त के बाद पहला पटवन शुरू हो गया है। किसान को यूरिया खाद की सख्त जरुरत है। लेकिन यूरिया खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के हजारों हेक्टेयर में गेंंहू, दलहन की खेती होती है। किसानों का कहना है कि जब फसल ही खराब हो जाएगी तो बाद में यूरिया खाद मिलने का कोई फायदा नहीं होगा।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/01/Screenshot_20220114-124408_Gallery.jpg?resize=640%2C275&ssl=1)
आपको बता दे कि जैसे ही किसानों को पता चला कि प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को खाद की दुकान पर खाद मिलने वाला है तो किसानों ने अपना आधार कार्ड लेकर खाद की दुकान पर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न दुकानों पर पहुंचने लगे। इतनी तादाद में किसान पहुंचे की सभी दुकानों सहित सड़क भी जाम दिखने लगा।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/01/Screenshot_20220114-124411_Gallery.jpg?resize=640%2C277&ssl=1)