
सारण, तरैया।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह व तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा की आज के समय मे लोगों को सामाजिक सरोकार में भाग लेना चाहिए और जरूरतमंदों को मदद कर उनका सहयोग करना चाहिए। इस दौरान तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा की ठंड से सभी को बच कर रहने की जरूरत है। आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें और ऊनी तथा मोटे कपड़ों का इस्तेमाल करें। आगे भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है। मौके पर शिक्षक नेता रंजीत सिंह, गुड्डू सिंह कुशवाहा, रणविजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।