
सारण : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के मगुरहा गांव में जंगली सुअर ने एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के मगुरहा गांव के रगरू राम का पुत्र 18 वर्षीय श्रवण कुमार राम बताया जाता है। जो मगुरहा गांव के नहर के पास खेत में रबी फसल पटा रहा था। इसी बीच सुअर आ गया। और श्रवण पर अचानक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बगल में खेत में काम कर रहे लोग हल्ला किया तब तक सुअर भाग गया।