बड़ी खबर गोपालगंज जिले के वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबैली गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से एक माली की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी 65 वर्षीय सहदेव भगत के रूप में की गई। फिलहाल इस घटना के। बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक पेशे से फूल बेचने का काम करता था। रोज की तरह फूल देकर वह वापस साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच वह जैसे ही दिघवा गांव के पास पहुंचा ही था की तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार धक्का मार कर फरार हो गया।
इस घटना में साइकिल सवार व्यक्ति मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए दिघवा दुबैली पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक के एक बेटा है जो बाहर रहकर काम करता है। घर पर वह अपनी पत्नी के साथ रहता था।