
सारण : जिले के मकेर थाना की पुलिस नें थाना क्षेत्र रेवा पुल चेक पोस्ट पर एक चार पहिया वाहन पर लदे 135 लीटर शराब बरामद कर दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाहन किया जप्त।
बताया जाता हैं की मकेर थाना की पुलिस को शुक्रवार की गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सोनाहो से रेवा की तरफ एक चार पहिया वाहन से अंग्रेजी शराब का खेप लाया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस नें रेवा पुल चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
वाहन चेकिंग के क्रम में एक चार पहिया वाहन पुलिस चेकिंग को देखकर वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास करने लगा।
पुलिस बल के सहयोग से वाहन को पकड़ लिया गया।
पुलिस नें वाहन की तलाशी की तो उक्त वाहन से 135 लीटर विदेशी शराब बरामद कर वाहन को जप्त कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गरखा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव का स्व० टुनटुन पाठक का पुत्र विकाश पाठक, सुपौल जिला के किशुनपुर थाना क्षेत्र के अभुआर गांव का महेंद्र यादव का पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई हैं।
इस संबंध में कांड सं0-40/25 धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० दर्ज कर इस कांड में संलिप्त अन्य शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी
मकेर थानाध्यक्ष, एवं थाना थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी