![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/10/download-2.jpeg?fit=306%2C165&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में अलग अलग गांंवो में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की हुई घटना में दस लोग घायल हो गए।
सभी घायलो का इलाज पानापुर सीएचसी में किया गया।
चकियां गांव में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के रंजय सिंह एवं दूसरे पक्ष से बलिराम सिंह घायल हो गए।
महम्मदपुर गांव में मारपीट की हुई घटना में अशवर अली , नूरहसन एवं हसीना बीबी घायल हो गई।
तुर्की गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना में एक पक्ष के महेश राय , लालसा देवी एवं दूसरे पक्ष से लालपति कुअर , प्रियंका देवी एवं काजल कुमारी घायल हो गई।
सभी घायलो का उपचार पानापुर सीएचसी में किया गया।
घटना को लेकर सभी पक्षो द्वारा थाने में अलग अलग आवेदन दिया गया है जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।