![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240311-WA0110.jpg?fit=1024%2C577&ssl=1)
बाइक पर सवार दो युवक घायल
सारण :- मशरक शीतलपुर मुख्य मार्ग पर एसएच 73 पर गलिमापुर गांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार फरार हो गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/picsart_24-03-01_16-01-36-8987245563112051129886.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को घायल अवस्था में इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ घायलों की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली गांव निवासी सत्य कुमार राम का पुत्र 30 वर्षीय राजेश राम और स्व दुलारचंद राम का पुत्र 50 वर्षीय अर्जुन राम के रूप मे हुई हैं
दोनों घायल राजमिस्त्री का काम करते हैं।
बताया जाता हैं की दोनों बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए मशरक जा रहें थे तभी गलिमापुर गांव में तरैया की तरफ आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए।