* भागवतपुर में नव निर्मित भगवती देवी स्थान में हुआ प्राण प्रतिष्ठा
छपरा, सारण
प्रखंड के भागवतपुर गांव में स्थित नव निर्मित भगवती देवी स्थान में प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इस अवसर पर 24 घण्टे का सार्वजनिक अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ हुआ। इसके पूर्व कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा भागवतपुर यज्ञ स्थल से निकल कर नेवारी गोविन्दा पुर स्थित डबरा नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी हुई। कलश यात्रा में 251 महिलाएं व युवतियां रंग बिरंगे परिधान में शामिल हुई। ब्रह्मण समाज द्वारा निर्मित इस भगवती देवी स्थान में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव, राधा मोहन पाठक, शिक्षक अर्जुन युवराज, मैनेजर पाठक, आचार्य मनपुजन त्रिवेदी, आचार्य संजय पाठक, रामजन्म पाठक, मदन पाठक, देवेन्द्र पाठक, सुमन पाठक, पवन पाठक, जगमोहन पंडित समेत सैकड़ो लोग उपथित थे।