![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240122-WA0219.jpg?fit=1024%2C472&ssl=1)
जय श्री राम के जयकारों सें पुरा प्रखंड हुआ गुंजायमान।
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड विभिन्न गांवों सें राम भक्तों ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर निकाला जुलूस।
इस दौरान महम्मदपुर बाजार स्थित शिवमंदिर पर शुरू 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए जलभरी की गई।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01913086981951788332703-1024x566.jpg?resize=640%2C354&ssl=1)
शिवमंदिर परिसर से श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ भोरहाँ, रामपुररुद्र होते हुए सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुँचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंडक नदी में जलभरी की गई।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa02184162067663509602406-1024x472.jpg?resize=640%2C295&ssl=1)
कलशयात्रा में जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, रामज्ञास चौरसिया, पूर्व मुखिया अनिल कुमार माझी, सहित अन्य शामिल थे।
वही भोरहाँ, मोरिया, रामपुररुद्र 161 आदि गांवों में भी रामभक्तों ने जुलूस निकाला। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारों से पुरा प्रखंड गुंजायमान हो गया था।