
सारण :- जिले के पानापुर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के नहर बांध पर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
जिससे बिना कागजात एवं बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में चालको मे हड़कंप मच गया।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात एवं बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालको से कागज़ात की मांग की। पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चैकिंग से बिना हेलमेट एवं बिना कागजात के वाहन चलाने वालों चालको में हड़कंप मचा। वही वाहन चेकिंग के दौरान चार चक्का वाहनों के डिक्की की भी जांच पड़ताल की गई।
वहीं ट्रैक्टर पर बडे स्पीकर लगाकर तेज आवाज में गाने बजाने वाले चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि अवांछनीय तत्वों पर काबू पाने के लिए अब लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी दो चक्का एवं चार चक्का वाहन सड़क पर उतारते समय यातायात नियमों का पालन करें। हेमलेट जरूर पहनें। वाहनों के सभी कागजात साथ में रखें और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कागजात मांगे जाने पर कागजात को दिखाएं।