![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_20240302_172130_WhatsApp.jpg?fit=1024%2C802&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के चिमनपुरा गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी कर लगभग 26 वर्षो से फरार चल रहे डकैती कांड में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/picsart_24-03-01_16-01-36-8987245563112051129886.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चिमनपुरा गांव निवासी अशोक राय बताया जाता है।
बताया जाता है कि वर्ष 1998 में मशरक थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई डकैती मामले में वह नामजद था एवं उसी समय से फरार चल रहा था। इससे पहले पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी कर चुकी थी लेकिन वह पुलिस की पहुँच से दूर था।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह घर आया हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात उसके घर पर दबिश दी एवं उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को जेल भेज दिया गया।